'व्यवस्था परिवर्तन' का दोहराव खत्म कर सकता है आकर्षण

'व्यवस्था परिवर्तन' पिछले एक माह में मीडिया में सबसे अधिक इस्तेमाल हुआ शब्द युग्म है क्योंकि प्रदेश के नए सीएम हर सवाल के जवाब में कह रहे हैं- '...क्योंकि हम व्यवस्था परिवर्तन करने आए हैं।' उनके हर इंटरव्यू और बाइट में यह बात कई-कई बार रिपीट हो रही है।

यह दोहराव न सिर्फ उबाऊ है बल्कि ऐसे संकेत भी दे रहा है कि मुख्यमंत्री के पास पत्रकारों के सवालों के सही या विशिष्ट जवाब नहीं हैं। इसलिए वह बात को घुमा रहे हैं। राजनेताओं को बातों को घुमाना आना चाहिए मगर हर बार रटी-रटाई बातें कहना उनके प्रति आकर्षण को खत्म करता है।

जनता ने अगर यह अवधारणा बना ली कि किसी नेता को हर बार वही दो बातें कहनी हैं तो वह उस नेता के वीडियो को कभी ध्यान से नहीं दिखेगी। और यह अवस्था प्रदेश के नए मुखिया के लिए तो किसी भी लिहाज से सही नहीं है।

Comments

Popular Posts